महाद्वीप किसे कहते हैं? जानिए विश्व के सात महाद्वीप कौन-कौन से हैं?

Mahadweep Kise Kahate Hain in Hindi : महाद्वीप किसे कहते हैं? भूगोल का यह प्रश्न विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। कम्पटीशन के तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ये बहुत अच्छा टॉपिक है। इससे UPPSC, UPSSSC तथा अन्य परीक्षाओं में कई प्रश्न पूँछे जाते हैं। इस लिए हमने इस लेख में बहुत ही सरल भाषा में महाद्वीप की परिभाषा और सातों महाद्वीपों के नाम तथा उनकी विशेषताएं बताई हैं। इस लिए आप हमारे इस Mahadweep Kise Kahte Hain के आर्टिकल पर अंत तक बने रहें।

महाद्वीप किसे कहते हैं? (Mahadweep Kise Kahate Hain) :

महाद्वीप को इंग्लिश में Continent कहते हैं। एक फैला हुआ विशाल भू-खंड जो पृथ्वी पर समुद्र के ऊँचा दिखाई देता है, महाद्वीप कहलाता है। वैज्ञानिकों ने अपने-अपने हिसाब से अलग-अलग परिभाषाएं बताईं हैं। पृथ्वी  महाद्वीप हैं इसके बारे में भी अलग-अलग विचार हैं। कोई कहता है की 07 महाद्वीप हैं तो कोई कहता है की 08 महाद्वीप हैं। महाद्वीपों के नाम हैं – एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, उत्तरी अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप, और ऑस्ट्रेलिया। कुछ लोगों ने मत के अनुसार यूरोप और एशिया को मिलाकर एक एक महाद्वीप बता दिया जिसका नाम रख दिया यूरेशिया। इसी प्रकार उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका को मिलकर एक महाद्वीप बता दिया जिसको केवल अमेरिका नाम दे दिया। इसलिए कभी-कभी महाद्वीपों की संख्या में कम और ज्यादा बताई जाती है।

यह भी जरूर पढ़ें – ऋतु किसे कहते हैं? भारत में ऋतुएँ कितने प्रकार की होती हैं?

विश्व के सात महाद्वीपों के नाम क्या हैं ? (Name of The Seven Continent in Hindi)

  1. एशिया महाद्वीप।
  2. अफ्रीका महाद्वीप।
  3. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप।
  4. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप।
  5. अंटार्कटिका महाद्वीप।
  6. यूरोप महाद्वीप।
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप।

विश्व के सात महाद्वीप

विश्व के सात महाद्वीपों की विशेषताएँ हिंदी में :

एशिया महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of Asia Continent

  1. एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। पृथ्वी का 5% भाग इसमें समाहित है।
  2. यह विश्व के मानचित्र उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।
  3. एशिया महाद्वीप में देशों की संख्या 50 है।
  4. यह महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर बीच में स्थित है।
  5. इस महाद्वीप का सबसे छोटा देश मालद्वीप है।
  6. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप इसी महाद्वीप पर स्थित है जिसका नाम अरब प्रायद्वीप है।
  7. एशिया महाद्वीप का सबसे बढ़ा पर्वत माउंटएवरेस्ट है जिसकी ऊँचाई 8850 मीटर है।
  8. विश्व की सबसे गहरी झील (बेकाल झील) एशिया महाद्वीप पर स्थित है।
  9. कैस्पियन सागर इस महाद्वीप की सबसे बढ़ी झील है।
  10. और यांग्सी नदी महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है।

अफ्रीका महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of Africa Continent

  1. अफ्रीका महाद्वीप एशिया महाद्वीप के बाद विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है।
  2. इसका क्षेत्रफल 30,370,000 km² है।
  3. 2016 की गणना का अनुसार इस महाद्वीप की जनसँख्या 216 विलियन थी।
  4. अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा शहर किन्शासा हैं।
  5. इस महाद्वीप में देशों की संख्या 54 है जो की सब महाद्वीपों से अधिक है।
  6. अल्जीरिया देश इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है।
  7. विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी अफ्रीका महाद्वीप पर स्थित है।
  8. अफ्रीका महाद्वीप पर विश्व की सबसे बढ़ी हीरे की खान किंबरले स्थित है।
  9. विश्वत रेखा, कर्क रेखा, और मकर रेखा अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती है।
  10. ऐसा बताया जाता है की मानव का जन्म सबसे पहले यहीं पर हुआ इसलिए इसे मानव सभ्यता की जन्म भूमि के नाम से भी जाना जाता है।

उत्तरी अमेरिका  महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of North America Continent

  1. यह महाद्वीप दुनियाँ का तीसरा बड़ा महाद्वीप है।
  2. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप महाअमेरिका के उत्तर दिशा में स्थित है। जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द्ध में है।
  3. यह महाद्वीप आर्कटिक महासागर, उत्तरी अन्ध महासागर, कैरिबियाई सागर और उत्तरी प्रशान्त महासागर के बीच में स्थित है।
  4. इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 24709000 किलोमीटर स्कवायर से है।
  5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में देशों की संख्या 23 है।
  6. इस महाद्वीप के बड़े शहर मेक्सिको नगर, न्यूयॉर्क नगर, लास एंजेल्स, टोरंटो, शिकागो आदि है।
  7. कनाडा देश इस महाद्वीप का सबसे बड़ा महाद्वीप है और सेंट पियरे सबसे छोटा देश है।
  8. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी मिसिसिपी मिसौरी है।
  9. सबसे बड़ी सुपीरियर झील इस महाद्वीप पर स्थित है।
  10. इस महाद्वीप में मुख्य रूप से अंग्रेज़ी, स्पेनी, फ़्रान्सीसी भाषाएँ बोलीं जाती हैं।

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of South America Continent

  1. यह महाद्वीप विश्व का चौथा सबसे बढ़ा महाद्वीप है।
  2. दक्षिण अमेरिका महाद्वीप उत्तर अमेरिका के पश्चिम गोलार्द्ध में स्थित महाद्वीप है।
  3. यह महाद्वीप कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, अन्ध महासागर, प्रशान्त महासागर तथा अण्टार्कटिक महासागर के बीच में स्थित है।
  4. इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से भूमध्य रेखा तथा मध्य से मकर रेखा गुजरती है।
  5. इसका क्षेत्रफल 17840000 किमी२ है।
  6. इस महाद्वीप में देशों की संख्या 12 है।
  7. अमेजन नदी दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है।
  8. एकांकागुआ पर्वत इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है।

अंटार्कटिका महाद्वीप  विशेषताएँ – Features of Antarctica Continent :

  1. अंटार्कटिका महाद्वीप विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. यह महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
  3. इसका क्षेत्रफल 13660000 km² है।
  4. इसकी ऊंचाई समुद्र से 4897 मीटर है।
  5. इस महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर विंसन मैसफ है।
  6. यह महाद्वीप जनसँख्या के हिसाब से सबसे छोटा महाद्वीप है।
  7. अंटार्कटिका महाद्वीप का लगभग 98% भू-भाग वर्फ से ढका हुआ है।

यूरोप महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of Europe Continent :

  1. यह महाद्वीप विश्व का छठवाँ सबसे बड़ा महाद्वीप है।
  2. यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश रूस है।
  3. विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी यूरोप महाद्वीप पर स्थित है।
  4. यहाँ की सबसे लम्बी नदी बोल्गा है।
  5. यूरोप महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत अल्बुर्ज रूस देश में स्थित है।
  6. इसका क्षेत्रफल 53 मिलियन किलोमीटर वर्ग है।
  7. २०१८ की गणना के अनुसार इस महाद्वीप की जनसँख्या 64 करोड़ है।
  8. यूरोप महाद्वीप में 50 देश सम्मलित हैं।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की विशेषताएँ – Features of Australia Continent :

  1. यह महाद्वीप विश्व का सांतवा सबसे छोटा महाद्वीप तथा दुनियां का सबसे बड़ा द्वीप है।
  2. ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा महाद्वीप है जिसे महाद्वीप, एक देश, और एक द्वीप का दर्जा प्राप्त है।
  3. इसकी राजधानी केनबरा तथा सबसे बढ़ा शहर सिडनी है।
  4. यहाँ पर मुख्य से अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता है।
  5. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 7686850 किलोमीटर वर्ग है।
  6. आस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत कोजियस्को पर्वत है।
  7. ऑस्ट्रेलिया में एमू नाम का पक्षी पाया जाता है जो और कहीं नहीं पाया जाता है।
  8. आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी झील एयर झील है।

निष्कर्ष : इस लेख में आपको महाद्वीप किसे कहते हैं? और विश्व के सात महाद्वीप कौन-कौन से हैं?, के बारे में जानकारी दी है। यह जानकारी ( Mahadweep Kise Kahate Hain in Hindi ) आप सभी पाठकों के शैक्षिक जीवन में बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आशा करता हूँ कि विश्व के सात महाद्वीपों की जानकारी देने का तरीका आपको बेहद पसंद आया होगा। धन्यवाद !

Follow Jankari Live on Google NewsGoogle News Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *