प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 – जानिए SSY Scheme की विशेषताएँ, नुकसान एवं अन्य महत्वपूर्ण बातें।

PM Sukanya Samriddhi Yojana 2023 – प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 – भारत सरकार ने देश की बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि  योजना (SSY) सम्पूर्ण देश में लागू की है। इससे आपकी बेटी का भविष्य में होने वाला खर्चा जैसे की पढ़ाई, शादी इत्यादि के लिए रूपए जुटाने में बहुत मदद मिलेगी। यह एक ऐसी छोटी बचत योजना है जिसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा कर सकते हैं और एक निश्चित अवधि के बाद आपको ये पैसा अच्छी व्याज दर पर वापस मिल जायेगा। यह योजना भारत सरकार के द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत शुरू की गई है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको डाकघर या बैंक में खता खुलवाना होगा।

इस योजना (SSY Scheme in Hindi) के तहत में आप सिर्फ दो बेटियों का खता खुलवा सकते हैं लेकिन कुछ नियमों में अनुसार आप तीसरी लड़की का खाता भी खुलवा सकते हैं। जैसे कि अगर दूसरी बार में दो जुड़वां लड़कियाँ होती हैं तो आपको तीनों लड़कियों का खाता खुलवाने का मौका मिलेगा। इसमें आपकी लड़की की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए तो ही खाता खुलवाना संभव है। आपको इस लेख में प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 से जुड़ी सारी बातों के बारे में बिस्तार में बताएंगे। इसलिए हमारे इस ब्लॉग पर अंत तक बने रहें। आशा करती हूँ कि यह जानकारी आपके लिए बहुत लाभदायद साबित होगी।

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023 एक नजर में :

PM Sukanya Samriddhi Yojana Highlights
योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)।
कब लागु हुई 04 दिसंबर 2014 .
लाभार्थी 10 से कम उम्र की लड़कियां।
निवेश राशि न्यूनतम राशि रु. 250/- और अधिकतम राशि रु. 150000/-
जमा करने की अवधि 15 वर्ष तक।
कितने खाते खुल सकते हैं सिर्फ 02 बेटियों के।
पैसे की वापसी बेटी के 21 साल के होने पर।
कहाँ खुलवाएं खाता डाकघर और सरकारी बैंकों में।
आलेख का प्रकार सरकारी योजना
SSY टोल फ्री नंबर 18002666868

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना 2023

PM Sukanya Samriddhi Yojana की विशेषताएँ :

1- लड़की के 21 वर्ष के होने पर सारी रकम लड़की को दी जाएगी।

2- लड़की के 21 वर्ष के होने से पहले यदि उसकी शादी हो जाती है तो खाता अपने-आप बंद कर दिया जायेगा।

3- सिर्फ 14 वर्ष तक रुपय जमा किये जायेंगे उसके बाद जमा हुए बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा।

4- वर्तमान समय में SSY Scheme 2023 की ब्याज दर 7.6% है।

5- यदि बेटी 21 साल के होने पर शादी नहीं हुई है तो उसका खाता बंद नहीं किया जायेगा। और उसे खाता के बैलेंस पर ब्याज मिलता रहेगा।

6- यदि आप अपनी फिक्स की हुई क़िस्त सही समय पर नहीं भर पा रहे हैं तो आपको 50 रूपए फाइन लगेगा इसके बाद खाता पुनः सक्रीय किया जायेगा।

7- बेटी के 18 वर्ष के होने के होने के बाद वह स्वयं उस खाते को ऑपरेट कर सकती है और कुल जमां राशि का 50% हिस्सा निकल सकती है।

8- सुकन्या समृद्धि खाता में जमा की गई राशि और उस पर बने ब्याज पर भारत सरकार आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर छूट प्रदान करती है।

9- यदि अभिवावक क़िस्त को जमा करने में सक्षम नहीं है तो उस स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है।

10- एक व्यक्ति सिर्फ अपनी दो बेटियों का खाता SSY Scheme 2023 के तहत सकता है। या फिर दूसरी बार में जुड़वाँ बेटियाँ होती हैं तो तीन बेटियों का भी खाता खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि खाता (SSA) कहाँ पर खुलवायें ?

सुकन्या समृद्धि खाता मुख्यता दो जगह पोस्ट ऑफिस और सभी सरकारी बैंकों में खुलवाए जा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना 2023 के जो बैंकें अधिकृत की गईं हैं। उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं –

भारतीय स्‍टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, सिंडिकेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक,पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन ओवसीज बैंक, इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, एक्‍सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा।

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज की गणना कैसे होती है ?

सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें नीचे दी गईं हैं। यहाँ पर 2014 से लेकर अब तक की ब्याज दरों का विवरण दिया गया है। इसी आधार पर आप अपने पैसे की वापसी की गणना कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
Time Interest Rate
01 April 2019. 9.1%
01 April 2015. 9.2%
01 April 2016 – 30 June 2016. 8.6%
01 July 2016 – 30 September 2016. 8.6%
01 October 2016 – 31 December 2016. 8.5%
01 July 2017 – 31 December 2017. 8.3%
01 January 2018 – 31 March 2018. 8.1%
01 April 2018 – 30 June 2018. 8.1%
01 July 2018 – 30 September 2018. 8.1%
01 October 2018 – 31 December 2018. 8.5%
01 January 2019 – 30 June 2019. 8.5%
01 July 2019 – 31 March 2020. 8.4%
30 April 2020 – 30 June 2020. 7.6%
01 July 2020 – 30 September 2020. 7.6%
01 October 2020 – 30 December 2020. 7.6%
01 January 2021 – 31 March 2021. 7.6%
01 April 2021 – 30 June 2021. 7.6%
01 July 2021 – 30 September 2021. 7.6%
Current Interest Rate. 7.6%

SSY Scheme में खाता खोलने लिए आवश्यक दस्तावेज :

अविभावक का –

  • निवास का प्रमाण पत्र।
  • ड्राइविंग लाइसेंस।
  • बिजली या टेलीफोन बिल।
  • मतादाता पहचान पत्र।
  • राशन कार्ड
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र।

सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या हैं ?

इस योजना के अंतर्गत होने वाली सभी महत्वपूर्ण बातों के बारे में हम चर्चा कर चुके हैं। आइये अब जानते हैं की सुकन्या समृद्धि योजना के नुकसान क्या हैं। इसके जरिए हमें कौन से जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है।

1- अधिक समय तक पैसा फंस जाता है। जैसा की आप जानते हैं की 15 वर्ष तक आपको किस्तें जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद 06 वर्ष तक ब्याज जुड़ने के बाद लड़की के 21 वर्ष के पुरे होने पर ही आपको पैसा मिलेगा। आपको बता दें की जब ये सुकन्या समृद्धि योजना शुरू हुई थी तब ब्याज दर 9% के लगभग थी जो धीरे-धीरे कम होते होते 7.6% रह गई है। अगर भविष्य में ये दर और भी कम होती है तो आपका पैसा काफी समय के लिए फँस सकता है। हालाँकि आप 21 वर्ष बाद आप ये पैसा निकाल सकते हैं।

2- आपकी बेटी के 18 वर्ष की हो जाने पर वह अपना खता स्वयं चला सकती है। इस योजना की ये बात आपका जानना बहुत जरुरी है  कि बेटी के बालिक होने पर वः खुद इस खाते की मालकिन बन सकती है और 50% पैसा निकाल भी सकती है। लड़की के 21 वर्ष के होने पर ये पैसा लड़की को ही दिया जायेगा।

3- बेटी के 10 साल के होने के बाद योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जी हाँ आपने सही  पढ़ा। अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो बेटी के 10 साल के होने से पहले ही आपको खाता खुलवाना होगा। इसके बाद खाता नहीं खुलेगा।

4- केवल दो बेटियों का ही खाता आप SSY Scheme में खुलवा सकते हैं। आपकी तीसरी बेटी को इस  लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आपको दोवारा में जुड़वाँ बेटियाँ पैदा होती हैं तो आपकी तीनों बेटियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

5- एक वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रूपए जमां करना होगा। अगर आप एक साल में इससे अधिक रूपए जमा करते है तो आपको इस राशि पर कोई लाभ नहीं मिलेगा। आपका पैसा जैसा का तैसा रहेगा।

निष्कर्ष : प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना ( PM Sukanya Samriddhi Yojana Kya Hai ) देश की बेटियों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए एक केंद्रीय सरकारी योजना है। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme in Hindi) के बारें में पूर्ण रूप से जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि आपको समुचित जानकारी प्राप्त हुई होगी और आप इस योजना का लाभ ले पायेंगे।

Follow Jankari Live on Google NewsGoogle News Icon

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *