Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2024 | RSSB 209 महिला पर्यवेक्षक के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित। यहाँ पूरा विवरण जानें।

Rajasthan Woman Supervisor Bharti 2024 – राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान के अंतर्गत पर्यवेक्षक (महिला) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है। इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी इस Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2024 के लिए निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2024 के तहत कुल 209 रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। जिनमें से 164 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा 45 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित किये गए हैं।

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं बेरोजगार महिला उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक एवं निर्धारित अर्हता वाले अभ्यर्थी इस Rajasthan Mahila Paryavekshak Bharti 2024 के लिए 21 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है। इस राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्त पद, चयन प्रक्रिया, शैक्षिक अर्हता, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सभी जानकारी के लिए निम्नवत आलेख पढ़ें।

Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2024 Highlights :

* RSSB Woman Supervisor Recruitment 2024 Overview *
Name of Recruitment Authority : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर।
Name of Department : महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान।
Name of Examination : राजस्थान पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2024।
Advt. No. : 05/2024.
No. of Vacant Posts : 209 पद।
Types of Nukari : राजस्थान सरकारी नौकरी
Period of Online Apply : 21 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक।
Mode of Apply : ऑनलाइन।
Official Website : www.rsmssb.rajasthan.gov.in
Lob Location : राजस्थान।

Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024 Details :

पोस्ट का नाम रिक्तियों की संख्या वेतनमान (Pay Scale)
पर्यवेक्षक (महिला) 209 पे मैट्रिक्स लेवल -7

Category Wise Rajasthan Woman Supervisor Vacancy 2024 Details :

श्रेणी का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) अनुसूचित क्षेत्र (TSP Area)
GEN 49 21
SC 21 02
ST 46 22
OBC 27 00
EBC 06 00
EWS 13 00
सहरिया (बारां जिला) 02
TOTAL 164 पद
45 पद

Rajasthan Woman Supervisor Bharti 2024 Eligibility Criteria :

शैक्षणिक अर्हता : अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होना चाहिए तथा इसके साथ ही DOEACC/NIELIT से ‘O’ लेवल कोर्स/ उच्च स्तरीय सर्टिफिकेट कोर्स होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी के पास देवनागिरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। इसकी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक विज्ञापन पढ़ें।

आयु सीमा : दिनांक 01 जनवरी, 2025 को अभ्यर्थी की आयु सीमा निम्न प्रकार होनी चाहिए :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष।

राष्ट्रीयता : अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process) : इस राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2024 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित तीन चरणों के आधार पर किया जायेगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।
  • मेडिकल एग्जामिनेशन।

आवेदन शुल्क : सभी आवेदकों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान निर्धारित इ-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (C.S.C.) के माध्यम से चयन बोर्ड को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। कोटि-वार आवेदन शुल्क डिटेल्स निम्न प्रकार है :

श्रेणी का नाम आवेदन शुल्क
GEN एवं OBC (क्रीमी लेयर) वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए ₹ 600/-
OBC (नॉन क्रीमी लेयर)/ MBC एवं EWS वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए ₹ 400/-
SC/ ST एवं दिव्यांगजन कैंडिडेट्स के लिए ₹ 400/-

How to Apply for Rajasthan Mahila Supervisor Vacancy 2024 :

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2024 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की अधिकृत वेबसाइट (www.rsmssb.rajasthan.gov.in) के माध्यम से निम्नलिखित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के निम्नवत चरण फॉलो करें –

  • सर्वप्रथम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की अधिकृत वेबसाइट पर जायें।
  • RSMSSB की ऑफिसियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in है।
  • ‘रिक्रूटमेंट एडवर्टीज़मेंट’ ऑप्शन को सर्च करके उस पर क्लिक करें।
  • तदोपरान्त ‘Apply Online’ पर क्लिक करें और ऑनलाइन पंजीकरण करें।
  • आवेदन फॉर्म में दी हुई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना अतिआवश्यक है।
  • दिए गए निर्धारित साइज में आवश्यक दस्तावेज तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित (SAVE) कर लें, ताकि भविष्य में भर्ती से जुड़ी गतिविधियों में हेल्प मिल सके।
RSSB Woman Supervisor Recruitment 2024 – महत्वपूर्ण तिथियाँ :
Events Dates
Starting Date of Online Application : 21 फरवरी 2024.
Closing Date of Online Application : 21 मार्च 2024.
Closing Date for Payment of Application Fee : 21 मार्च 2024.

Rajasthan Mahila Paryavekshak Vacancy 2024 Online Form – महत्वपूर्ण लिंक्स :

Important Links Section
विभागीय विज्ञापन लिंक Download Here
ऑनलाइन आवेदन लिंक Apply Here
लेटेस्ट सरकारी नौकरी जानकारी लिंक Sarkari Naukri Jankari
सरकारी रिजल्ट नौकरी लिंक Sarkari Result Vacancy
आधिकारिक वेबसाइट लिंक Visit Here

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश : सभी आवेदकों से अनुरोध किया जाता है कि राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 ( Rajasthan Mahila Supervisor Bharti 2024 ) में आवेदन करने से पहले महत्वपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क इत्यादि की अधिकृत विज्ञापन को देखकर भली भांति पुष्टि कर लें, ताकि भविष्य में इस रोजगार सूचना से सम्बन्धी कोई समस्या उत्पन्न न हो। हमारे इस लेख RSSB महिला पर्यवेक्षक भर्ती 2024 से अगर आपको कोई समस्या उत्पन्न होती है तो Jankarilive.Com इसका जिम्मेदार नहीं होगा। धन्यवाद !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *